ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से संगठनात्मक फेरबदल करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने महिला मोर्चा की नैनीताल जिला प्रभारी दीपा पाण्डेय को पदोन्नत कर प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।

वहीं लंबे समय से नैनीताल जिले की उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रही अंजू पाण्डेय को महिला मोर्चा का जिला प्रभारी, नैनीताल नियुक्त किया गया है।

संगठन ने निष्क्रिय पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई करते हुए हरिद्वार के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार तथा बागेश्वर के जिला अध्यक्ष पूरन सिंह मेहता को अग्रिम आदेशों तक पदमुक्त कर दिया है।

संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि पहाड़ी आर्मी लगातार पहाड़ के ज्वलंत मुद्दों को लेकर जनआंदोलन की रणनीति बना रही है। इसी क्रम में 14 जून को हल्द्वानी में नैनीताल जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें पहाड़ी समाज के हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला प्रभारी हिमांशु शर्मा, जिला अध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडपाल, नगर अध्यक्ष फौजी भुवन पाण्डेय, महिला जिला अध्यक्ष प्रेमा तथा नगर अध्यक्ष कविता जीना सहित संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : करंट लगने से तकनीशियन की मौत, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के दौरान हुआ हादसा

You missed

error: Content is protected !!