ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार दोपहर शहर के दोनहरिया रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हुई है।

जानकारी के अनुसार अमरावती कॉलोनी मुखानी निवासी 14 वर्षीय उमेश मौर्य पुत्र शंकर लाल मौर्य स्कूटी लेकर किसी काम से पनचक्की की ओर जा रहा था। जगदंबा बैंक्विट हॉल के पास ओवरटेक करने के दौरान उसकी स्कूटी अचानक फिसल गई। स्कूटी रपटते हुए सड़क की दूसरी दिशा में पहुंच गई और उमेश भी सड़क पर जा गिरा।

इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक उमेश के सिर के ऊपर से गुजर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे ठंडी सड़क स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। देर शाम इलाज के दौरान उमेश ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी आरती सचदेवा ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 8 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!