ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज जमरानी बांध परियोजना से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में परियोजना की प्रगति और स्थानीय जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण योजना है और इसके निर्माण कार्यों को तय समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

बैठक के दौरान मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना से प्रभावित परिवारों के सदस्यों तथा स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि परियोजना से जुड़े प्रत्येक कार्य में स्थानीय जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिल सके।

इसके अलावा मंत्री कैड़ा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में सिंचाई विभाग, जमरानी बांध परियोजना के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, रामगढ़ के दूरस्थ गांवों में पहुंचकर जनता से मांगा आशीर्वाद

You missed

error: Content is protected !!