हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी ने कुसुम खेड़ा क्षेत्र में जिला सचिव बसंत सिंह बिष्ट ने एक बैठक आयोजित किया।
जिसमें दर्जनों महिलाओ और युवाओं ने सदस्यता ली।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडपाल ने की बैठक में उपस्थित लोगों से कहा कि हम पहाड़ के अस्मिता, संस्कृति और संसाधनों को बचाने के लिए संकल्पित है।
राज्य सरकार लगातार पहाड़ी हितों को कुठाराघात कर रही है जो अब हमारे लिए असहनीय है महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रेमा मेर जी ने कहा कि प्रदेश की स्थापना में महिलाओं का बहुत बडा योगदान रहा है।
जिसको मिटाने की कोशिस हो रही हैl हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष फ़ौजी भुवन पहाड़ी हिंदू ने कहा कि हर पहाडी व्यक्ति को संगठन से जोड़ना है और 9 नवंबर को राज्य स्थापना के दिन भव्य कार्यक्रम किया जायेगा
“25 वर्षों में उत्तराखंड कहां और क्यों” विषय पर एक कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें समाज के सभी के वर्गों को बैठक में आने की अपील की गई।
आज की बैठक का संचालन बसंत सिंह बिष्ट जी ने किया और अपने आस पास के लोगों को जोड़ा।
इस दौरान कैलाश चंद्र तिवारी, पारस आर्या, भूपेंद्र सिंह रावत, देवेंद्र सिंह मेहरा, मनोज पलड़िया, मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।













