ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के बेतालघाट में पिकअप जीप गहरी खाई में गिर गई जिसमें 7 से अधिक लोगों की मौके पर ही मौत हो गई 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। बैतालघाट में लगभग दस सवारियों को लेकर जा रही एक पिकअप जीप गहरी खाई में गिर गई जिसमें 7 से अधिक लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जब कि,दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

नैनीताल जिले में बैतालघाट से मल्लागांव जाने वाले मार्ग में ऊँचाकोट पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार दस में से सात लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें :  कप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामद

सभी सवारियां नैपाली मूल की बताई जा रही हैं जो अपने घर नैपाल की तरफ लौट रही थी। घटना कि सूचना के बाद बैतालघाट पुलिस और एस.डी.आर.एफ.की तरफ से रैस्क्यू ऑपरेशन चलाए गए। इसमें मदद करने के लिए स्थानीय लोगों का बड़ा रोल रहा।

हादसे में पिकअप के स्थानीय चालक राजेन्द्र कुमार की भी मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार बैतालघाट में पिकअप कुछ दूर ही गई थी जब अचानक वो अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

नैपाली मूल के सभी श्रमिक ‘जल जीवन मिशन’ के ठेकों में काम करने ऊँचाकोट आये थे। ये सभी लोग कार्य पूरा होने के बाद अपने घर नैपाल को लौट रहे थे।

You missed

error: Content is protected !!