ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। सेवानिवृत्त खाद्य पूर्ति अधिकारी ने दुकान में बुलाकर आठ वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर कॉलोनी के लोगों ने मुखानी थाने में प्रदर्शन किया।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर सेवानिवृत्त अधिकारी बिठौरिया नंबर एक निवासी गोपाल सिंह पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग छात्रा शनिवार दोपहर करीब 1:42 बजे अपनी दो सहेलियों के साथ छुट्टी के बाद घर जा रही थी। घर जाने के रास्ते में पूर्व खाद्य पूर्ति अधिकारी गोपाल सिंह की किराना दुकान है। इस बीच सभी छात्राएं चिप्स लेने के लिए वहां पर रुकी।

पूर्व अधिकारी ने दुकान के बाहर खड़ी बच्ची के गालों को छुआ। इसके बाद उसे दुकान के अंदर बुलाने की कोशिश की। वह नहीं गई। इसके बाद साथी दो छात्राओं को बुलाया।

वह अंदर गई तो उन्हें एक चिप्स का पैकेट दे दिया। कुछ देर बाद जब बच्ची अपनी सहेलियों के साथ जाने लगी तो उसे आवाज देकर दुकान के अंदर बुला लिया जबकि साथ खड़ी छात्रा दुकान के कुछ आगे खड़ी हो गईं।

आरोप है कि इसी बीच दुकानदार ने दुकान के अंदर बच्ची से छेड़छाड़ की। जब छात्रा चिल्लाई तो उसकी साथी सहेलियां दुकान में पहुंची। इसके बाद छात्रा रोते हुए घर चली गई।

छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जब काफी देर तक मुकदमा नहीं हुआ तो मोहल्ले के लोग मुखानी थाना पहुंच गए। थाने में लोगों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया।

सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि टीम ने सीसीटीवी फुटेज ले ली है। फुटेज में चार बालिकाएं दुकान पर खड़ी दिखाई दी हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। कहा कि आरोपी पर पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें :  रामनगर में बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बच्चों संग खिंचवाईं तस्वीरें और दिए सफलता के मंत्र,क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं

You missed

error: Content is protected !!