ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल पुलिस की नशे के खिलाफ कार्यवाही , कालाढूंगी क्षेत्र से 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार।

नैनीताल।  प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में लगातार चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के तहत  हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में  नन्दन सिंह रावत थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना कालाढूंगी क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था/कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु गस्त/चेकिंग के दौरान मोटेश्वर महादेव मंदिर से 50 मीटर पहले बाजपुर रोड, कालाढूंगी क्षेत्र में एक व्यक्ति को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कालाढूंगी में मु०अ०स०: 10/2024 धारा 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

राहुल पाण्डे उर्फ रविया पुत्र रमेश चंद्र पाण्डे निवासी झुलवझाला,थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल उम्र 22 वर्ष।                                

बरामदगी माल

• अभियुक्त उपरोक्त से अवैध स्मैक मय पन्नी वजन 6.75 ग्राम व शुद्ध स्मैक 6.03 ग्राम बरामद।

पुलिस टीमः-

▪️उ0नि0  गगनदीप सिंह। 

▪️कानि0  अखिलेश तिवारी।

▪️कानि0  किशन नाथ।

▪️कानि0  रवीन्द्र सिंह।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल 11 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!