ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

दिन-दहाड़े बंद घर में चोरी करने वाला हिस्ट्रीशीटर साथी सहित लालकुऑ पुलिस ने किये 2 गिरफ्तार ,सोने-चॉदी के जेवरात व अवैध तमंचा, कारतूस व बिना नम्बर मोटर साइकिल सहित दबोचा

लालकुआँ। गीता जोशी निवासी बमेठा बंगर, हल्दुचौड़ द्वारा कोतवाली लालकुआँ में तहरीर दी गई थी कि अज्ञात चोरों द्वारा दिन में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए। इस पर थाना लालकुआँ में मु0अ0सं0 125/25, धारा 305(।)/331(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक श्री शंकर नयाल, प्रभारी चौकी हल्दुचौड़ को सौंपी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआँ  दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण और 30 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई।

दिनांक 01/07/2025 को अथक प्रयाद के उपरान्त 02 अभियुक्तों को हल्दुचौड़ क्षेत्र में चोरी का माल बेचने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी गए जेवरात व एक देशी तमंचा व जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्तों के पास से एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1- नाहिद खान पुत्र ताहिर खान निवासी अलीखॅ मोहल्ला हाथा कोतवाली काशीपुर

2-नूरुद्दीन पुत्र अफसर आलम निवासी- कूचबिहार, काशीपुर

अभियुक्त नाहिद खान एक शातिर एवं कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में कुल 16 अभियोग दर्ज हैं, जिनमें चोरी, शस्त्र अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की धाराएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा झटका; महंगी हो जाएगी बिजली? सरकार ने तय किया नया शुल्क
error: Content is protected !!