ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

लालकुआं पुलिस टीम ने 153 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

 प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में  डी0 सी0 फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान आज दिनांक- 11.05.2024 को बलजीत सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी ग्राम कुईखेड़ा थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर, उम्र-34 वर्ष को इमली घाट गोला नदी के पास, जंगल के किनारे से 153 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा-60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी टीम
1- उ0नि0 सोमेंद्र सिंह चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता
2- का0 तरुण मेहता
3-का0 वीरेंद्र रौतेला

यह भी पढ़ें :  खड़गे की सभा के बाद रामलीला मैदान के शुद्धिकरण पर कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा सरकार का पुतला फूंका

You missed

error: Content is protected !!