ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। हल्द्वानी में कार्यरत एक महिला नर्स की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। लगभग दो सप्ताह पूर्व महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने तत्काल जांच के निर्देश दिए थे।

जांच के दौरान सामने आया कि मृतका को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका दूर का रिश्तेदार निकला, जो बीते कई वर्षों से उसके संपर्क में था।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मोबाइल डेटा की फॉरेंसिक जांच कराई और साक्ष्यों के आधार पर पाया कि आरोपी मोहम्मद हारून, निवासी मुरादाबाद, मृतका पर विवाह का दबाव बना रहा था।

इस दौरान उसने महिला से पैसों की भी मांग की और मारपीट तक की घटनाएं सामने आईं। विवाहोपरांत भी लगातार बढ़ते मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर युवती ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया।

गहन विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद हारून को 11 मई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई को वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सिंह सागर के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी की टीम ने अंजाम दिया। 

यह भी पढ़ें :  लालकुआं में नई मारुति विटारा ब्रेजा टर्बो का भव्य अनावरण, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी रहे मुख्य अतिथि

You missed

error: Content is protected !!