ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। प्यार, धोखे और दर्द से जुड़ा एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने और बाद में शादी से इनकार करने से आहत एक किशोरी ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। गंभीर हालत में भर्ती किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी किशोरी के परिजनों ने बरेली के शीशगढ़ निवासी राकेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि युवक ने उनकी बेटी को शादी का भरोसा दिया था। आरोप है कि 25 अप्रैल को युवक किशोरी को अपने साथ रुद्रपुर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता के भाई के मुताबिक बाद में आरोपी युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इससे किशोरी मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गई और 26 अप्रैल को उसने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को पहले जिला अस्पताल रामपुर ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) रेफर किया गया था।

इलाज के दौरान देर रात किशोरी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने खजुरिया थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं विजय मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  कैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

You missed

error: Content is protected !!