ब्रेकिंग न्यूज़
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकातएसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ समेत दो गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकदी और चोरी की बाइक बरामदरामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तारभाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट से शिक्षाविदों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की शिष्टाचार भेंट, संगठन व जनसेवा पर हुई चर्चा
खबर शेयर करे -

नैनीताल में श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित होली महोत्सव में फोटोग्राफी प्रतियोगिता में पहला स्थान प्रमोद और दूसरा स्थान नमन कांडपाल क़ो मिला

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। श्री रामसेवक सभा द्वारा आयोजित फागोत्सव 2024 के अंतर्गत कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा प्रायोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आज ऑनलाइन माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफर पदम अनूप साह ,थ्रीष कपूर , प्रदीप पांडे द्वारा मूल्यांकन किया गया।

प्रथम पुरुस्कार 7500 ,द्वितीय पुरुस्कार 5000,तृतीय पुरूस्कार 3500 तथा चार सांत्वना 1000रुपया के दिए जायेंगे ।पुरुस्कार सभा भवन में प्रतिपदा 9 अप्रैल को 2 बजे प्रदान किए जायेंगे ।

आज प्रथम प्रमोद प्रसाद द्वितीय नमन कांडपाल , तृतीय समय राज साह सांत्वना उदित साह ,विमल जोशी , वश जोशी ,प्रखर साह घोषित हुए । कार्यक्रम का संचालन प्रो ललित तिवारी ने किया ।

संयोजक हिमांशु जोशी ने सभी का स्वागत किया।कुल 24 प्रतिभागियों की 94 एंट्री प्राप्त हुए उन्हें कार्यक्रम में प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जूरी मेंबर्स ने कहा की फोटो खींचते समय कंपोजिशन , कलर ,टारगेट का ध्यान रखे ,विषय को ध्यान में रखे तथा फोकस करना सीखे ।

मूल्यांकन तीन राउंड के बाद हुआ ।कार्य क्रम में जूरी मेंबर्स के साथ राजीव दुबे , ज्योति कांडपाल ,जगदीश बावड़ी ,संजय दीप्ति बोरा ,गुड्डू सिंह ठठोला ,रमा भट्ट ,प्रखर साह, राजेश तिवारी ,उदित साह,सुरेश कांडपाल ,सूरज आर्य ,विमल जोशी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  कर्णप्रयाग विवाद के बाद सिख समाज की चिंता, चारधाम यात्रा में सुरक्षा बढ़ाने की उठाई मांग

You missed

error: Content is protected !!