ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। बीती 28 सितम्बर को शहीद-ए-आजम भगतसिंह की जयंती के मौके पर MBPG कॉलेज में पछास कार्यकर्ताओं के साथ एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट के विरोध में आज परिवर्तनकामी छात्र संगठन ने बुद्ध पार्क में प्रतिरोध्सा दिवस मनाया।

वक्ताओं ने कहा कि कॉलेज में तमाम छात्र-छात्राएं शहीद भगतसिंह को पुष्प अर्पित कर अपने विचार भी लिख रहे थे, जिसे लेकर न तो कॉलेज प्रशासन और न ही जिला प्रशासन को कोई आपत्ति थी।

बावजूद इसके एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा जबरन मारपीट करना गैरकानूनी है। वहीं पुलिस कोई ठोस एक्शन लिए बगैर मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।

पछास के महासचिव महेश, कार्यकर्ता चन्दन और एक पत्रकार के साथ हुई इस अराजकता के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करना पुलिस पर सरकार का दबाव बयान कर रहा है।

बहरहाल इस पूरे मामले को लेकर पछास कार्यकर्ताओं में काफी रोष है और उन्होंने अपना आक्रोश प्रतिरोध रैली निकाल दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें :  India’s Youngest Producer Kartik Paliwal Appointed National Vice President of All India Anti Corruption Parliament Committee

You missed

error: Content is protected !!