ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज हल्द्वानी में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

उन्होंने कहा कि हम सभी को हर रोज अपने घर के आसपास सफाई अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ रखना चाहिए।

साथ ही उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये, जिसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सफाई कर्मचारियों के साथ सामूहिक भोजन भी किया।

नगर निगम सभागार में स्वयं सहायता समूह और सफाई कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।

यह भी पढ़ें :  घायल स्पॉटेड आउल को मिला नया जीवन, भीमताल से रेस्क्यू कर भेजा गया रानीबाग सेंटर

You missed

error: Content is protected !!