नेपाल। कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा आयोजित विशाल पर्यटन महोत्सव में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड को विशेष रुप से आमंत्रित किया गया था ।
जिसने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के नेतृत्व में प्रांतीय उपाध्यक्ष चन्द्र शेखर पंत , शंकर लाल वर्मा , जिला जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे , बनवसा व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, जिला कोषाध्यक्ष जगजीत सिंह गांधी ने प्रतिभाग किया।
यह अवसर पर आयोजित विशाल पर्यटन महोत्सव के आयोजन समिति के संयोजक पीताम्बर जोशी एवं उनकी पूरी टीम को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सम्मानित किया।
कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा प्रत्येक पदाधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
आयोजक मंडल ने अतिथियों को प्रदर्शनी का अवलोकन कराया ।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने महेन्द्र नगर के स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत नेपाल मित्रता सदियों पुरानी है और उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों से उनका व्यापार निरंतर चलता रहा है।
वर्तमान परिपेक्ष्य में इस व्यापार को और मजबूत बनाने की कवायद की जानी चाहिए क्योंकि भारत और नेपाल दोनों सांस्कृतिक एवं धार्मिक भावनाओं से जुड़े रहे हैं।
उन्होंने भारत नेपाल सम्बन्धों को बढ़ावा देने की कवायद के लिए दोनों सरकारों से अपील भी की और भारत नेपाल मैत्री के नारे लगवाये।
भारत से नेपाल कंचनपुर व्यापार महोत्सव में प्रतिभाग करने गये प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के व्यापारी प्रतिनिधियों ने कंचनपुर व्यापार मंडल के द्वारा चलाये जा रहे 12 दिवसीय मेले की प्रसंसा करते हुए इस मेले में दोनों देशों की सहभागिता को व्यापारी रिश्तों में अहम साबित होने की बात कही।
साथ ही कंचनपुर नेपाल के व्यापार मंडल पदाधिकारियों के भव्य स्वागत से अभिभूत हुए।नेपाल के व्यापारियों ने बताया कि पूर्व में भारत के उत्तराखंड की राजधानी में भी हमारी ओर से ट्रेडफेयर प्रदर्शनी लगाई गई थी।
भारत की सरकार से नेपाल भारत के व्यवसायी संबंधों को और मजबूती देने के लिए उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष नवीन वर्मा जी के समक्ष भारत सरकार को निवेदन करने हेतु कहा।