ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। विकासखंड में 60 ग्राम प्रधान 39 बीडीसी और चार जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

नामांकन के पहले दिन दो दर्जन से अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। जबकि सैकड़ो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा।

इस दौरान गांव की सरकार बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला।

इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिला उम्मीदवारों की भागीदारी बढ़ चढ़कर हो रही है लिहाजा चुनाव भी बेहद दिलचस्प होने वाला है।

रिटर्निंग ऑफिसर दिनेश सिंह रावत ने बताया कि निर्वाचन संबंधित सभी तैयारियां पूरी है नामांकन पत्र की बिक्री और नामांकन पत्र भरने का सिलसिला शुरू हो गया है।

हल्द्वानी विकासखंड में दूसरे चरण में चुनाव होने हैं और 31 जुलाई को मतगणना होगी।

यह भी पढ़ें :  “जिया रानी की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ हरीश पनेरु का प्रदर्शन, बोले- समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र होगा आंदोलन”

You missed

error: Content is protected !!