ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड के शिखर भनार हनुमान मंदिर में मनाया गया राम महोत्सव

बागेश्वर। सभी क्षेत्रवासीयों ग्राम वासियों एवं समस्त रामभक्तों द्वारा ब्रज हनुमान मंदिर खड़लेख (शिखर भनार) में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के विश्व महोत्सव श्रीश्री 1008 मूलनारायण देवता जी पिनाकेश्वर महादेव के आशीर्वाद से सुन्दरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया।

जिसमें श्री खड़क सिंह कोरंगा, नैन सिंह, कुंदन सिंह, सनातनी सेवा समिति उत्तराखंड के अध्यक्ष भूपेश गुणवन्त, पंकज गिरी गोस्वामी , आदि शामिल रहे।

सनातनी सेवा समिति के मंच से भूपेश गुणवन्त ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सभी देशवासीयों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी और सभी राम भक्तों से गौमाता की सेवा करने का आग्रह किया और बताया की जल्द ही वैदिक तरीके से उत्तराखंड में एक साधना केन्द्र का निर्माण कार्य शुरु किया जा रहा है।

जिसमें केवल वैदिक काल तर्ज पर मंदिर गुरुकुल और गौ साधना केन्द्र खोले जाएंगे और सनातन धर्म की जागृति के लिए 108 भागवत यात्रा के साथ साथ छोटे सुंदरकांड रामायण वृक्षारोपण आदि और भी जागृति अभियान चलाये जायेंगे क्योंकि हम सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपनी ओर से जो कर सके वह कम है।

यह भी पढ़ें :  एमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण

You missed

error: Content is protected !!