ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

 श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने बाद शाम के समय तल्लीताल में भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया

राम सेवा दल के भक्तों ने रंगोली बना कर 1300 दिए जलाए 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद नैनीताल में शाम के समय तल्लीताल में श्री राम भक्तों ने भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया । पूरा नगर पटाखों से गुज उठा राम भक्त में जय जय श्री राम के नारे लगा कर नैनीताल नगर झूम उठा

आज भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किये गए। ‘जय श्री राम सेवा दल’ ने भव्य पैदल रैली निकाली और भंडारे व डी.जे.का आयोजन किया।

नयना देवी मंदिर, सूखाताल, अयारपाटा, स्नो व्यू, राम सेवक सभा, तल्लीताल बाजार, जिला बार एसोसिएशन, पाषाण देवी मंदिर, चीना बाबा मंदिर आदि में भजन कीर्तन का कार्यक्रम हुआ।

हनुमानगढ़ में शान्तिपूर्व माहौल में ‘दीप दिए’ जलाकर भगवानों को याद किया गया। माँ नयना देवी मंदिर के बाहर चाट पार्क में ‘हनुमान भक्तों’ ने गणेश पूजा के बाद रंगोली में 1300 सौ दिए जलाकर एक अद्भुत दृश्य दिखा दिया जिसे दर्शकों ने बहुत सराहा।

 

यहां, फ़ोटो लेने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। भक्तों ने नैनीझील में दीपदान भी किया।

यह भी पढ़ें :  “जिया रानी की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ हरीश पनेरु का प्रदर्शन, बोले- समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र होगा आंदोलन”

You missed

error: Content is protected !!