ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत भिवानी के जैन चौक क्षेत्र में चल रही रामलीला में हनुमान का रोल निभाते हुए।

सेवानिवृत्त जेई हरीश कुमार की हार्टअटैक के चलते मौत हो गई।रामलीला मंच से ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

घटना सोमवार दोपहर की भिवानी के जैन चौक क्षेत्र की है।

जैन चौक क्षेत्र में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत रामायण का मंचन किया जा रहा था, जिसमें एमसी कालोनी वासी सेवानिवृत्त जेई हरीश कुमार हनुमान का किरदार निभा रहे थे।

जब वे भगवान श्रीराम के भजन पर झूम रहे थे तो अचानक ही भगवान श्रीराम बने कलाकार के कदमों में गिर गए।एकबार तो सबको लगा कि वे मंचन करते हुए भगवान श्रीराम के पांव में पडे़ है लेकिन वे काफी देर तक नहीं उठे तो सबको लगा कि दौरा आ गया।

काफी प्रयास के बाद भी उन्हें होश नहीं आया तो उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। उनकी डांस व मौत की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

कुछ देर तो मंच पर मौजूद बाकि कलाकारों और दर्शकों ने सोचा की हनुमान जी बने हरीश अभिनय ही कर रहे हैं, जब मंच पर उपस्थित लोगों उनको उठाने की कोशिश की तो वो नहीं उठे।

जिसके बाद उन्हें हनुमान जी की वेशभूषा में ही अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरीश बिजली विभाग से जेई के पद से रिटायर अधिकारी थे। वो 25 सालों से रामलीला में हनुमान जी का रोल कर रहे थे।

कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जब हरीश राम जी के चरणों में झुके तो सही, लेकिन उठे नहीं। अस्पताल के डॉक्टर विनोद अंचल ने बताया कि हरीश नाम के व्यक्ति को उनके अस्पताल में लाया गया था।

अस्पताल में लाने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। आयोजकों ने कहा कि अचानक से उनकी मौत होना पूरे गांव लिए ऐसी क्षति है। जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें :  उपनल कार्मिकों को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’ का फैसला

You missed

error: Content is protected !!