ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हनुमानगढ़ी से अमृतपुर तक बनेगी बायपास सड़क, गौला नदी पर बनेगा नया पुल

हल्द्वानी। रानीबाग गुलाब घाटी क्षेत्र में लंबे समय से लगने वाली जाम की समस्या से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने बताया कि गौला पुल काठगोदाम के हनुमानगढ़ी से अमृतपुर तक प्रस्तावित बायपास सड़क निर्माण परियोजना पर कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत सड़क कटान का कार्य धरातल पर प्रारंभ कर दिया गया है।

सांसद अजय भट्ट ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल लागत 18 करोड़ 23 लाख रुपये है। परियोजना के प्रथम चरण में सड़क कटिंग कार्य पर 6 करोड़ 45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह कार्य दो चरणों में लगभग नौ माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि परियोजना के दूसरे चरण में 11 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से गौला नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। पुल और बायपास सड़क के निर्माण के बाद रानीबाग-गुलाब घाटी क्षेत्र में यातायात का दबाव काफी कम होगा, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

सांसद भट्ट ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ-साथ विकास को भी नई गति प्रदान करेगी। बायपास बनने से काठगोदाम, रानीबाग और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुरक्षित, आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर बड़ा हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, बचाव अभियान जारी

You missed

error: Content is protected !!