ब्रेकिंग न्यूज़
कुमाऊं विश्वविद्यालय कूटा शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगतइंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हरियाणा पहुंची; पुलिस भी नहीं मना सकीलखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 छात्रों की मौत; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे कई छात्र, दिल्ली होटल अग्निकांड से भी सबक नहीं लिया राज्य सरकारों ने, कई कोचिंग संस्थान, होटल व अस्पताल मौत के मुहाने परउत्तराखंड में रिश्तों का खौफनाक कत्ल: बेटी-दामाद ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या , दोनों फरारहल्द्वानी : रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला एचएम छात्र का शव, दोस्तों की भूमिका पर उठे सवाल
खबर शेयर करे -

नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी का सिर मुंडवाकर पोती कालिख,घुमाया बाजार में…..

श्रीनगर। तहसील कीर्तिनगर के एक राजस्व क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के सामने आने पर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी का सिर मुंडवाया और कालिख पोतकर बाजार क्षेत्र में घुमाया।

राजस्व पुलिस ने पीड़िता के चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुराचार व पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं नाबालिग किशोरी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। नाबालिग किशोरी गर्भवती बताई जा रही है।

तहसील कीर्तिनगर के राजस्व क्षेत्र स्थित गांव में एक नाबालिग किशोरी के पेट का आकार बड़ा होने पर मां ने उसे उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछा।

नाबालिग ने किसी तरह से स्वास्थ्य खराब नहीं होने की बात कही। जिस पर मां व अन्य परिजनों ने डांटकर पूछा, तो किशोरी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी परिजनों को दी।

घटना के सामने आने पर क्षेत्र के आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसका सिर मुंडावा दिया और कालिख पोतकर बाजार क्षेत्र में घुमा दिया। जिसके बाद राजस्व पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम कीर्तिनगर सोनिया पंत ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि नाबालिग किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। नाबालिग किशोरी गर्भवती है, लेकिन कितने माह की है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

बताया कि आरोपी बिहार का मूल निवासी है, जो क्षेत्र में मिस्त्री कार्य करता है। लंबे समय से इस क्षेत्र में लोगों के घर बनाने का काम करता आ रहा है।

मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किए जाने के लिए डीएम टिहरी को पत्र भेजा गया है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : खुर्पाताल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग शिविर, ग्रामीणों और बच्चों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

You missed

error: Content is protected !!