ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

नैनीताल।  दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की गंभीर घटना के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड  के निर्देश एवं आईजी कुमाऊँ के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० मंजूनाथ टीसी द्वारा संपूर्ण जनपद में रेड अलर्ट घोषित कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

     एसपी हल्द्वानी  मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में सीओ हल्द्वानी  नितिन लोहनी व सभी क्षेत्राधिकारी सहित अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

जिनमें पुलिस, फायर यूनिट, अभिसूचना तंत्र, बीडीएस स्क्वाड, बम डिस्पोजल टीम व पुलिस फोर्स शामिल हैं। 

      सभी टीमें अपने अपने थाना क्षेत्रों में विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखकर सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं।

   जनपद के बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, टूरिस्ट प्लेस, सार्वजनिक स्थलों, शॉपिंग मॉल, सिनेमाघरों तथा सभी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क नज़र रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

   नैनीताल पुलिस जनता से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत 112 पर दें तथा सहयोग कर सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बनें।

यह भी पढ़ें :  धनियांकोट में ग्रामीणों ने उठाई पानी और जंगली जानवरों की समस्या, हेमचंद्र आर्या ने वन विभाग को पत्र भेजने का दिया आश्वासन

You missed

error: Content is protected !!