ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से चटक धूप और उमसभरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को भी प्रदेश के मैदानी इलाकों में तेज धूप के साथ उमस ने लोगों को बेहाल रखा, जबकि पहाड़ों में भी तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।

रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पर्वतीय जिलों में भी अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के भी आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 22 से 25 जून के बीच उत्तराखंड में मानसून के प्रवेश की संभावना बनी हुई है। वहीं 27 जून तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें :  होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा: पति ने पत्नी को युवक के साथ पकड़ा, हंगामे के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा
error: Content is protected !!