ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

वैभव कुमार मौत मामले में फरार मुकुल जैन पर ₹25 हजार का इनाम घोषित, एसएसपी ने गिरफ्तारी के दिए सख्त निर्देश

नैनीताल। डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में फरार और इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में थाना कालाढूंगी में दर्ज FIR संख्या 37/2026, धारा 103(1) बीएनएस से जुड़े फरार अभियुक्त मुकुल जैन पर पुलिस ने ₹25 हजार का इनाम घोषित किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी मुकुल जैन पुत्र रमेश चन्द्र जैन निवासी गंगोत्री विहार, दिल्ली घटना के बाद से फरार चल रहा है।

आरोप है कि अभियुक्त ने वादिनी के पति वैभव कुमार के साथ मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई थी। उपचार के दौरान दिल्ली स्थित Sir Ganga Ram Hospital में उनकी मौत हो गई।

यदि किसी व्यक्ति को उक्त अभियुक्त के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो निम्न नंबरों पर तत्काल सूचना दें—  

📞 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल – 9411111212  

📞 पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी – 9411112743  

📞 पुलिस अधीक्षक अपराध नैनीताल – 9411110152  

📞 पुलिस उपाधीक्षक (संचार) रामनगर – 9411112097  

📞 प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालाढूंगी – 9411112875  

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने पुलिस टीमों को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने आमजन से भी आरोपी के संबंध में सूचना देने की अपील की है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखने के साथ नियमानुसार पुरस्कार राशि देने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में पुलिस से अभद्रता पड़ी भारी, SSP डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देश पर आरोपी कार समेत गिरफ्तार
error: Content is protected !!