ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

टैक्सी जीप अनियंत्रित होकर नदी में गिरी,हादसे में जीप सवार तीन लोगों की मौत और पांच लोग घायल,एक व्यक्ति  नदी में लापता

पिथौरागढ़।  मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर देर शाम एक टैक्सी जीप अनियंत्रित होकर गोरी नदी में गिर गई। हादसे में जीप सवार तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद से एक व्यक्ति गोरी नदी में लापता बताया जा रहा है।

जानकारी पर 14वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडिंग ऑफिसर राम भरत कुशवाह ने मिलम और लीलम चौकी से जवानों और चिकित्सा टीम को घटनास्थल पर भेजा। टीम ने घायलों को खाई से बाहर निकाला और मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद सीएचसी मुनस्यारी को रवाना किया।

जानकारी के मुताबिक एक बोलेरो कैंपर टैक्सी वाहन यूके 05 टीए 5010 मिलम से मुनस्यारी आ रहा था। रेलकोट से दो किमी आगे वाहन अनियंत्रित होकर गोरी नदी में जा गिरा। हादसे में मुनस्यारी के 17 वर्षीय दिव्यांशु, 38 वर्षीय पुष्पा देवी, मदकोट के 32 वर्षीय पुष्कर सिंह, 43 वर्षीय भगत सिंह, 22 वर्षीय कैलाश घायल हो गए।

आईटीबीपी सूत्रों के अनुसार, हादसे में वाहन सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच साल से कम उम्र की बच्ची भी बताई जा रही है। हालांकि मृतकों के नामों की पुष्टि नहीं हो पा रही है।

हादसे के बाद जीप सवार लापता व्यक्ति की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया। रात में अंधेरा होने से रेस्क्यू में दिक्कत आई। इधर, एसडीएम खुशबू पाण्डे ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा है। विस्तृत जानकारी उसके बाद मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : राज्य अतिथि गृह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी 

You missed

error: Content is protected !!