ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भाजपा नेता मनोज पाठक बोले— ई-रिक्शा चालक नगर की जीवनरेखा, अनुशासन और सेवाभाव से बढ़ाते हैं समाज का सम्मान

कालाढूंगी। भाजपा नेता मनोज पाठक के नेतृत्व में “नगर के नायक सम्मान” श्रृंखला के तहत सोमवार को इकपर्णिका भवन में “सफ़र के सहायकों का सम्मान” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के ई-रिक्शा चालकों को उनके सामाजिक योगदान और सेवाभाव के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मनोज पाठक ने कहा कि ई-रिक्शा चालक नगर की जीवनरेखा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो प्रतिदिन हजारों लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि मेहनतकश और समर्पित लोगों का सम्मान करना समाज का दायित्व है। साथ ही उन्होंने चालकों से यातायात नियमों का पालन करते हुए यात्रियों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि “नगर के नायक सम्मान” अभियान का उद्देश्य उन लोगों को पहचान और सम्मान देना है, जो बिना किसी अपेक्षा के समाज और नगर के विकास में योगदान दे रहे हैं।

कार्यक्रम में उर्वशी बोरा ने कहा कि ई-रिक्शा चालकों का इस प्रकार आत्मीय और गरिमापूर्ण सम्मान पहली बार देखने को मिला है। वहीं क्षेत्रीय पार्षद दीपक बिष्ट ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने के साथ-साथ संगठन और परिवार भावना को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता बालम सिंह देवपा, हर्ष जलाल, बीना बड़सलिया, पूरन चंद्र बिनवाल, निजाम मिस्त्री, हरक सिंह रावत, नीरज बिनवाल, संतोष सिंह, अतुल कुमार, राकेश कुमार और रमेश रैकूनी सहित बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

सम्मानित चालकों ने इस पहल के लिए मनोज पाठक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से उनके कार्य के प्रति समाज में सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ा है तथा उन्हें और अधिक समर्पण के साथ सेवा करने की प्रेरणा मिली है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार; ₹58,950 नकद और ताश के पत्ते बरामद

You missed

error: Content is protected !!