ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुस्तैद फायर एवं पुलिस टीम की बदौलत बड़ा नुकसान होने से बचा, KVM स्कूल परिसर में लगी आग पर पाया गया पूर्ण नियंत्रण, कोई जनहानि नहीं हुई, सभी पहलुओं की जा रही है जांच- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीहल्द्वानी : मुखानी स्थित स्कूल में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक, वीडियो….हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

सफाई कर्मचारियों को 2 माह से वेतन ना मिलने पर ईओ पूजा चंद्रा का किया घेराव, दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी 

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। 2 माह से वेतन न मिलने से नाराज नगर पालिका सफाई कर्मचारी और नगर निकाय कर्मचारियों ने ईओं का घेराव कर कार्य बहिष्कार की चेतवानी दी।

 बुधवार को सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव सोनू सहदेव ने पालिका अधिशासी अधिकारी पूजा चंद्र को बीते दिन ज्ञापन दिया था।

वहीं सोनू सहदेव ने बताया कि बीते 2 महीने से पालिका की ओर से संविदा और आउटसोर्स समेत सीजनल और नंदा देवी मेले के दौरान कार्यरत कर्मचारियों और नियमित कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया है।

जिसके चलते कर्मचारियों को परिवार के भरण पोषण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में दीपावली का पर्व है ऐसे में वेतन न मिलने से कर्मचारियों को त्यौहार मनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा यदि बुधवार तक निकाया कर्मचारी, सफाई कर्मचारी आउटसोरसिंग आदि लोगों का वेतन नहीं दिया गया तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

वेतन ना मिलने से नाराज कर्मचारियों ने 6 नवंबर को पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन कर जमकर नरेवाजी की थी उसी दौरान देर से आए पालिका व कर्मचारियों के बीच आपसी समझौता हो गया था कि 8 नवंबर को पालिकाकर्मियों को वेतन दें दिया जाएगा।

मालूम हो कि शासन द्वारा एसडीएम धारी को नगरपालिका में अधिशाषी अधिकारी के लिए नियुक्त किया गया था। 

इस दौरान उत्तराखंड देव भूमि सफाई कर्मचारी संघ धर्मेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष रवि कुमार, उप सचिव विक्की सिले लाल, निकाया कर्मचारी शाखा के अध्यक्ष गोपाल सिंह नेगी सचिव रितेश कपिल,उपाध्यक्ष हंसा दत्त बहुगुणा, हिमांशु चंद्रा, शिवराज नेगी, दीपक पांडे, खष्टी साह, दीप राज, दीपक बहुगुणा, सुनील कुमार खोलिया, मोहन सिंह चिलवाल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहें। समाचार लिखे जाने तक कर्मचारियों का धरना जारी था।

यह भी पढ़ें :  धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक, रिवर राफ्टिंग-क्याकिंग नियमावली समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

You missed

error: Content is protected !!