ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में एक 20 वर्षीय छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका सिमरन डी.एस.बी. कैंपस में विज्ञान वर्ग से स्नातक की पढ़ाई कर रही थी।

बताया जा रहा है कि उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वे मॉल रोड स्थित एक होटल में कार्यरत थे। सिमरन अपनी मां, दो भाइयों और दादी के साथ रहती थी।

घटना मल्लीताल के सात नंबर क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास की है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय उसकी दादी भी कमरे में मौजूद थी, लेकिन देर रात करीब दो से ढाई बजे के बीच जब दादी सो रही थीं, तभी सिमरन ने चुन्नी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी हरीश चंद पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मान
error: Content is protected !!