ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

बनभूलपुरा क्षेत्र के गौला बाईपास रोड आंवला चौकी गेट के पास रेलवे ट्रेक के किनारे मिला युवक का शव 

हल्द्वानी। रेलवे पटरी के पास युवक शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के गौला बाईपास रोड आंवला चौकी गेट के पास शनिवार को रेलवे ट्रेक के किनारे युवक का शव मिला है।

सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया, तथा मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई हैं।

शव की पहचान नीरज जोशी (30) पुत्र मुरली मनोहर निवासी मोटाहल्दू लालकुआं के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच से प्रतीत हो रहा है कि युवक की किसी ट्रेन से गिर कर मौत हुई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें :  नैनीझील में युवक का शव मिलने से सनसनी, बहन को वीडियो कॉल कर कहा था- "आत्महत्या करने जा रहा हूं"

You missed

error: Content is protected !!