ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत द्वारा सिख समाज के संबंध में की गई कथित अभद्र टिप्पणी के खिलाफ शहर में भारी आक्रोश देखने को मिला।

सोमवार को सैकड़ों की संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने बुद्ध पार्क में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान सिख समाज के सदस्यों ने हरक सिंह रावत का पुतला फूंककर अपनी नाराजगी जताई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान रावत द्वारा दिए गए अपमानजनक बयान से पूरे सिख समाज की भावनाएँ आहत हुई हैं।

सिख समाज ने मांग की है कि हरक सिंह रावत तुरंत गुरुद्वारे पहुँचकर समुदाय से माफी मांगें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र माफी नहीं मांगी गई तो विरोध और तेज किया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें :  पंतनगर : सिडकुल स्थित माइक्रोमैक्स कर्मचारियों की मांगों को लेकर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
error: Content is protected !!