ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बरातियों ने लिया बर्फ का मजा, लेकिन शादी की खुशियों में आई मुश्किल

सात फेरे पूरे हुए, अब सफर शुरू हुआ—बर्फबारी में 21 किमी पैदल चले दूल्हा-दुल्हन

गैरसैंण। क्षेत्र में साल की पहली बर्फबारी हुई, जिसका स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया। चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछने से नजारा बेहद मनमोहक हो गया। हालांकि, इस बर्फबारी ने एक शादी की खुशियों के बीच बरातियों की मुश्किलें भी बढ़ा दीं।

वसंत पंचमी पर निकली थी बरात

वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर गैरसैंण के सलियाणा गांव निवासी सरपंच जीत सिंह बिष्ट के पुत्र सूरज बिष्ट की बरात परवाड़ी गांव के लिए रवाना हुई। सभी बराती नाचते-गाते खुशी के साथ परवाड़ी गांव पहुंचे, जहां दुल्हन आरती के पिता एवं पूर्व प्रधान योगेंद्र सिंह ने बरात का स्वागत किया।

जयमाला के दौरान शुरू हुई तेज बर्फबारी

शादी की रस्मों के दौरान जयमाला चल ही रही थी कि अचानक तेज बर्फबारी शुरू हो गई। कुछ ही देर में बर्फ इतनी जम गई कि पूरी बरात और बरात में शामिल सभी वाहन परवाड़ी गांव में ही फंस गए।

विदाई के बाद 21 किलोमीटर पैदल निकली बरात

बर्फबारी के चलते सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। ऐसे में विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन समेत पूरी बरात को 21 किलोमीटर पैदल अपने गांव सलियाणा की ओर रवाना होना पड़ा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : अतिक्रमण मामले में पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड का सांकेतिक धरना, पीड़ित फौजी परिवारों को न्याय दिलाने की मांग
error: Content is protected !!