ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

भीमताल। नगर पालिका के अंतर्गत 9 वार्डों में वर्ष 2021-22 में चयनित आवास योजना के पात्र परिवारों को किस्तों का भुगतान न होने से निर्माण कार्य रुके हुए हैं।

इससे प्रभावित परिवारों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार नगर पालिका कार्यालय के चक्कर काटने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।

इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने नगर पालिका पहुंचकर अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चयनित परिवारों की परेशानियों को उजागर करते हुए रुकी हुई किस्तों के शीघ्र भुगतान की मांग की।

बृजवासी ने अधिक से अधिक पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाने की अपील भी की।

अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विभागीय अधिकारियों से जांच-पड़ताल की और बृजवासी को आश्वासन दिया कि सप्ताह भर में रुकी हुई किस्तों का भुगतान करा दिया जाएगा।

स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान होगा।

यह भी पढ़ें :  दमुवाढूंगा के मालिकाना हक की दिशा में बड़ी प्रगति, सीमांकन कार्य पूरा; वन विभाग की प्रक्रिया तेज करने को डीएम को सौंपा ज्ञापन

You missed

error: Content is protected !!