ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल से 8 किलोमीटर दूर अचानक सरिताताल  झील में जा गिरी  कार

नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर हुआ हादसा, रेलिंग से टकराकर रुकी कार; सभी पर्यटक सुरक्षित बाहर निकाले

रिपोर्टर  : गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर स्थित सरिताताल में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पर्यटकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर झील में जा गिरी। गनीमत रही कि वाहन झील की रेलिंग से टकराकर वहीं रुक गया, जिससे कार में सवार चारों पर्यटकों की जान बच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश नंबर की ऑल्टो कार (UP21 CC 5213) नैनीताल से लौट रही थी। शाम करीब 5:30 बजे सरिताताल क्षेत्र में वाहन तेज गति के कारण अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने मकान के पास से उछलते हुए रेलिंग तोड़कर सीधे झील में जा गिरा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार झील में गिरने के बाद भी उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और एक-दूसरे की मदद से स्वयं बाहर निकल आए। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर चोट की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में सवार पर्यटक बुलंदशहर और मुरादाबाद के निवासी हैं, जो नैनीताल भ्रमण के बाद अपने घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में सहयोग किया।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि वाहन रेलिंग से टकराकर नहीं रुकता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

फिलहाल सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।

यह भी पढ़ें :  सीएम धामी ने 676 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, बिजली, पेयजल, सोलर लाइट और निकाय विकास को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

You missed

error: Content is protected !!