ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। पवित्र श्रावण (सावन) मास के शुभ अवसर पर साह-चौधरी समाज, नैनीताल द्वारा भगवान भोलेनाथ की आराधना, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता को समर्पित एक भव्य भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन 04 अगस्त 2026 (मंगलवार) को दोपहर 2:00 बजे श्री राम सेवक सभा, नैनीताल में किया जाएगा।

समाज के अध्यक्ष एवं सचिव ने समाज के सभी सदस्य, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं श्रद्धालुओं से अपने परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

आयोजन में भगवान शिव के मधुर भजनों की प्रस्तुति, सामूहिक आराधना एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रावण मास की महिमा का गुणगान किया जाएगा।

आयोजकों का कहना है कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य केवल भगवान भोलेनाथ की भक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा, धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के माध्यम से सभी आयु वर्ग के लोगों को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

साह-चौधरी समाज, नैनीताल के मीडिया प्रभारी मोहित लाल साह ने बताया कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक विरासत से परिचित कराने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर भी है।

समाज की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं सम्मानित नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा अपनी सहभागिता से आयोजन की गरिमा बढ़ाएं।

जारीकर्ता:

मोहित लाल साह

मीडिया प्रभारी

साह-चौधरी समाज, नैनीताल

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी ने चोरगलिया में सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

You missed

error: Content is protected !!