ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

नैनीताल। समाचार पत्रों में कैंची धाम क्षेत्र में जाम में फंसने के कारण एक एंबुलेंस में मरीज की मृत्यु की खबर प्रकाशित हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा इस घटना की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए एक जांच गठित की गई है, तथा जांच अधिकारी के रूप में पुलिस अधीक्षक (क्राइम/यातायात) डॉ0 जगदीश चंद्रा को नामित किया गया है।

प्रारंभिक जांच में निम्न तथ्य सामने आए हैं-

 संबंधित एंबुलेंस सायं लगभग 06:30 बजे खैरना से रवाना हुई और लगभग 08:00 बजे के आसपास एंबुलेंस भीमताल अस्पताल पहुंची, जहां मरीज को लगभग 40 मिनट तक उपचार दिया गया।
 चिकित्सकों द्वारा मरीज को उच्च चिकित्सा केंद्र हेतु रेफर किया गया, जिसके उपरांत लगभग 55 मिनट में एंबुलेंस सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी पहुंच गई।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि एंबुलेंस के किसी स्थान पर विशेष रूप से जाम में फंसने या मरीज के उपचार में विलंब होने के ठोस साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए हैं।
फिर भी, मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विस्तृत जांच की जा रही है, जिसमें एंबुलेंस चालक, खैरना व भीमताल अस्पताल के चिकित्साकर्मी, एवं मौके पर ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। विस्तृत रिपोर्ट जांच उपरांत प्रस्तुत की जाएगी।

नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना से बचें एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें :  घायल स्पॉटेड आउल को मिला नया जीवन, भीमताल से रेस्क्यू कर भेजा गया रानीबाग सेंटर

You missed

error: Content is protected !!