ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। नगर निगम निकाय चुनाव में निर्वाचन विभाग अंतिम तैयारी में जुट गया है नगर निगम सभागार में आज रिटर्निंग ऑफिसर ने सभी एआरो और कार्मिकों की बैठक ली।

जिसमें निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान कराए जाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षात्मक उपाय किए जाने को लेकर भी आरो और एआरो को ब्रीफिंग दी गई।

रिटर्निंग ऑफिसर AP बाजपेई ने बताया कि निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान और मतगणना के लिए सभी प्रशिक्षण दे दिए गए हैं साथ ही निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों को भी पूरी जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्र
error: Content is protected !!