ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

जनशिकायत पर पुलिस की कार्रवाई से बेहतर हुई ज्योलिकोट की शांति व्यवस्था, झूठे आरोप बेबुनियाद

कार्रवाई से बचने को सोशल मीडिया का सहारा ले रहे कुछ ट्रक चालक, पुलिस पर लगाए जा रहे निराधार आरोप

नैनीताल। ज्योलिकोट क्षेत्र में दुकानों के आगे रात्रि के समय ट्रक खड़े कर शराब पीने की लगातार मिल रही शिकायतों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से स्थानीय व्यापारी और नागरिक संतुष्ट नजर आ रहे हैं। स्थानीय जनता का कहना है कि पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बेहतर हुई है और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगा है।

स्थानीय नागरिकों द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई थी कि कुछ ट्रक चालक रात के समय दुकानों के आसपास ट्रक खड़े कर शराब पीते हैं, जिससे न केवल अव्यवस्था फैलती है बल्कि आमजन और व्यापारियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मौके पर कार्रवाई की।

हालांकि कार्रवाई से असंतुष्ट कुछ ट्रक चालक अब सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं और निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये आरोप पूरी तरह भ्रामक हैं और पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाए हैं।

पुलिस का स्पष्ट कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और जनता की शिकायतों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में बिजली कटौती पर फूटा जनाक्रोश, कांग्रेस ने सरकार का फूंका पुतला; 24 घंटे बिजली नहीं मिली तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

You missed

error: Content is protected !!