ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम सभागार में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

अपने संबोधन में रेखा वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश की युवा शक्ति को अभूतपूर्व अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, डिजिटल इंडिया, खेलो इंडिया तथा रोजगार मेलों जैसी योजनाओं ने करोड़ों युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।

उन्होंने बताया कि आज देश में 2.2 लाख से अधिक स्टार्टअप नवाचार और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं, जबकि करोड़ों युवा कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। खेल, तकनीक, नवाचार और रोजगार के क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भागीदारी भारत को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के सामर्थ्य को पहचानकर उसे सशक्त बनाना ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी, पूर्व महापौर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी, दिनेश आर्य, हुकुम सिंह कुंवर, हरीश पांडे, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, रंजन बर्गली, हल्द्वानी मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, काठगोदाम मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  यूकेएसएसएससी पेपर लीक के मास्टरमाइंड हाकम सिंह पर ईडी का शिकंजा, 63.30 लाख की संपत्ति कुर्क

You missed

error: Content is protected !!