ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुस्तैद फायर एवं पुलिस टीम की बदौलत बड़ा नुकसान होने से बचा, KVM स्कूल परिसर में लगी आग पर पाया गया पूर्ण नियंत्रण, कोई जनहानि नहीं हुई, सभी पहलुओं की जा रही है जांच- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीहल्द्वानी : मुखानी स्थित स्कूल में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक, वीडियो….हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

पांच दिन से लापता दो युवकों के शव खाई में धौली गंगा के किनारे पड़े मिले

चमोली। ज्योतिर्मठ क्षेत्र में पांच दिन से लापता दो युवकों के शव खाई में धौली गंगा के किनारे पड़े मिले। जिस कार में युवक बैठे थे उसके भी परखच्चे उड़े हुए थे।

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ व अग्निशमन विभाग के सहयोग से दोनों शवों को खाई से निकाला। एक युवक इंजीनियर था जबकि दूसरा उसका दोस्त था।
बुधवार को डुंग्रा गांव निवासी अंशुल चौहान के परिजनों ने ज्योतिर्मठ कोतवाली में उनके बेटे के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कहा था कि अंशुल चौहान सिविल इंजीनियर है।

वह टिम्मरसैंण में मंदिर का कार्य करवाने जा रहा था। 21 जून को वह अपने दोस्त प्रदीप नेगी के साथ मंदिर में काम देखने गया था। वे 22 जून को वहां से निकले लेकिन घर नहीं पहुंचे।

पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि ज्योतिर्मठ-नीती मोटर मार्ग पर भापकुंड के पास खाई में धौली गंगा किनारे कार गिरी हुई है।

कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शवों की पहचान अंशुल चौहान उर्फ सागर चौहान (32) पुत्र कुशल सिंह चौहान निवासी ग्राम डुंग्रा पोस्ट सलूड़ और प्रदीप नेगी (33) पुत्र बचन सिंह निवासी न्यू रविग्राम ज्योतिर्मठ के रूप में हुई। पास में ही उनकी कार भी क्षतिग्रस्त मिली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें :  NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा के लिए नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट, 11 केंद्रों पर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था

You missed

error: Content is protected !!