ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। विकास खण्ड के क्षेत्र पंचायत सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों का एक प्रतिवेदन प्रभागीय वनाधिकारी पूर्वी तराई वन प्रभाग से सम्बन्धित क्षेत्रों में जंगली हाथियों व जंगली जानवरों के आये दिन आबादी क्षेत्र में प्रवेश और आतंक से निजात दिलाये जाने एवं भावर क्षेत्र के किसानों को पूर्व में निर्धारित गजट के अनुसार हकहकूक रेता बजरी और जलानी,इमारती लकड़ी के परमिट अपने निजी प्रयोग हेतु दिलाये जाने के लिए उनके कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी को सोंपा क्यों कि जिसमें प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी से उक्त मांग की गई है।

इस प्रतिवेदन में क्षेत्र प्रमुख मंजू गौड़, कनिष्ठ प्रमुख कमल भंडारी,अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन हल्द्वानी-नैनीताल राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला दुर्गापाल, चितामणी पांडे, सोनी पंत, विकास सिरौला, चंपा पांडे,माया उपाध्याय एवं ग्राम प्रधान गीता बिष्ट, रुक्मणी नेगी, राधा कैलाश भट आदि ने क्षेत्र के किसानों और नागरिकों की ओर से यह अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर तबादले , दो दिनों में 615 अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ स्थानांतरण

You missed

error: Content is protected !!