ब्रेकिंग न्यूज़
थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोधगुरु पूर्णिमा पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बाबा नीम करौली महाराज का लिया आशीर्वाद, संकट मोचन मंदिर में पूजा-अर्चना व भंडारे में श्रद्धालुओं को बांटा प्रसादकाठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

नई दिल्ली। रोजगार पर बजट भाषण में वित्तमंत्री ने बड़ा ऐलान किया है. सीतारमण ने 10 लाख युवाओं को EPFO का फायदा देने का ऐलान किया।

अगर कोई कंपनी युवाओं को नौकरी देती है तो उसके पहले सैलरी का भुगतान सरकार के तरफ से किया जाएगा. सरकार ने कहा है कि पहली जॉब पर ₹15,000 सीधे EPFO अकाउंट में सरकार के तरफ से जमा किए जाएंगे. इतना ही नहीं सरकार रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 3 इंसेंटिव स्कीम शुरू करेगी।

सरकार ने कहा है कि रोजगार देने वाले संस्थाओं को सरकारी मदद की जाएगी. वित्त मंत्री ने 10 लाख युवाओं को EPFO का फायदा देने का भी ऐलान किया है।

इससे कर्मचारियों को आर्थिक मदद मिल पाएगी. इतना ही नहीं सरकार ने यह भी ऐलान किया है कि अगर कोई कंपनी युवाओं को नौकरी देती है तो उसके पहले सैलरी का भुगतान सरकार के तरफ से किया जाएगा. सरकार के इस कदम से लाखों की संख्या में नई नौकरियां पैदा होंगी।

सीधे EPFO अकाउंट में आएंगे पैसे

सरकार ने कहा है कि पहली जॉब पर 15 हजार रुपए सीधे EPFO अकाउंट में सरकार के तरफ से जमा किए जाएंगे. इतना ही नहीं सरकार ने रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 3 इंसेंटिव स्कीम शुरू करेगी।

इतना ही नहीं सरकार ने ये भी कहा है कि बड़ी कंपनियों में युवाओं के स्किल में सुधार लाने के लिए 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का मौका उपलब्ध कराया जाएगा. यह इंटर्नशिप 12 महीने की होगी. इंटर्न को महीने के 5 हजार रुपए मिलेंगे. उसके बाद उन युवाओं को देश की टॉप-500 कंपनियों में नौकरी के अवसर मिलेंगे।

सरकार ने कहा है कि अगले 5 साल में 1 लाख करोड़ रुपए रोजगार और स्किल देने के लिए खर्च करेगी. साथ में 2 लाख करोड़ सिर्फ रोजगार मुहैया कराने के लिए सरकार के तरफ से खर्च किए जाएंगे. सरकार का लक्ष्य अगले 5 साल में 4 करोड़ रोजगार देने का है।

इनोवेशन पर सरकार का ध्यान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्रीय बजट 2024-25 में अर्थव्यवस्था में पर्याप्त अवसर उत्पन्न करने के लिए नौ प्राथमिकताओं की घोषणा की है. इन 9 प्राथमिकताओं में प्रोडक्टिविटी, रोजगार, सामाजिक न्याय, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा, बुनियादी ढांचा, इनोवेशन और सुधार शामिल है।

बता दें कि सीतारमण ने अपना लगातार सातवां बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार जलवायु-अनुकूल बीज विकसित करने के लिए व्यापक स्तर अनुसंधान समीक्षा कर रही है।

उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में एक करोड़ किसान प्राकृतिक खेती का रुख करेंगे. मंत्री ने कहा कि उत्पादन बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर सब्जी उत्पादन संकुल को बढ़ावा दिया जाएगा. सरकार 32 कृषि एवं बागवानी फसलों के लिए 109 नए उच्च उपज वाले, जलवायु अनुकूल बीज जारी करेगी।

यह भी पढ़ें :  नीट पेपर लीक विरोध की आड़ में हिंसा की साजिश! जंतर-मंतर प्रदर्शन में 989 प्रदर्शनकारियों का आपराधिक रिकॉर्ड, 240 सुरक्षाकर्मी घायल

You missed

error: Content is protected !!