ब्रेकिंग न्यूज़
हत्या के प्रयास के मामले में नैनीताल पुलिस की मजबूत पैरवी का असर, तीन आरोपियों को 14 दिन का रिमांड, आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, तीनों आरोपी जिला कारागार नैनीताल में निरुद्धहल्द्वानी : मुखानी चौराहे के पास नशे में महिला, साथ में मासूम बच्चा; सामने आई तस्वीर ने खड़े किए कई सवालब्रेकिंग न्यूज़ : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल; कई छात्र नेता हिरासत मेंहल्द्वानी : वन पंचायत सरपंचों ने मानदेय की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में किया प्रदर्शनहरिद्वार कांवड़ मेले में भिखारी बनकर पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे में जुटाए ₹4 हजार; वीडियो वायरल होने के बाद छिड़ी बहस
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार द्वारा उपनल कर्मचारी उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने राज्य उपनल कर्मचारी संघ के हित मे दिए गए, पूर्व के आदेश का अनुपालन नही करने के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई की।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को अवमानना का नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा है।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  हाईकोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा उपनल कर्मचारी संघ के हित मे दिए गए, पूर्व के आदेश का अनुपालन नही करने के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई की।

मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने एकलपीठ ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को अवमानना का नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 24 दिसम्बर की तिथि नियत की है।

आपकों बता दे कि उपनल कर्मचारी संघ के द्वारा अवमानना याचिका दायर कर कहा है कि उच्च न्यायलय ने वर्ष 2018 में कुंदन सिंह बनाम राज्य सरकार व अन्य की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए ।

राज्य सरकार को आदेश देकर कहा था कि उपनल कर्मचारियों को नियमित करने के लिए नियमावली वनाएँ, उनके वेतन से जीएसटी टैक्स न वसूलें और उन्हें न्यूनतम वेतन दें।

इस आदेश के खिलाफ राज्य सरकार सर्वोच्च न्यायलय गयी। परन्तु सर्वोच्च न्यायलय ने उच्च न्यायलय के आदेश को बरकरार रखा। सरकार की विशेष अपील खारिज कर दी। लेकिन अभी भी राज्य सरकार ने उच्च न्यायलय के आदेश का अनुपालन नही किया।

जबकि सर्वोच्च न्यायलय ने राज्य सरकार की विशेष अनुमति अपील को निरस्त कर दिया। आदेश होने के बाद भी राज्य सरकार ने अभी तक उनको नियमित करने के सम्वन्ध में कोई नियमावली नही बनाई जबकि वे वर्षों से कार्य कर रहे है, अब राज्य सरकार उन्हें हटाकर नियमित विज्ञप्ति जारी करके उन पदों पर भर्ती कर रही है।

यह भी पढ़ें :  117 घंटे बाद पूरा हुआ पीपलकोटी टनल रेस्क्यू: 12 श्रमिकों को बचाया गया, 10 के शव बरामद, पांच दिन तक मौत और जिंदगी से जंग

You missed

error: Content is protected !!