ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल : गांव-गांव पहुंचकर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशहल्द्वानी में नीम करौली बाबा जी के स्थापना दिवस पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल एवं सवर्ण शक्ति संगठन द्वारा भव्य भंडाराकैंची धाम स्थापना दिवस पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शरबत प्रसाद का वितरणहल्द्वानी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चानैनीताल पुलिस के उत्कृष्ट प्रबंधन में आस्था का महाकुंभ: 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पूरी रात्रि भी जारी रहा भक्तों का उत्साह, बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बारिश भी नहीं डिगा सकी विश्वास
खबर शेयर करे -

 देर से पहुंची छात्रा को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिलाने के मामले ने पकड़ा तूल, कॉलेज का माहौल हुआ गर्म

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार को परीक्षा में देर से पहुंची छात्रा को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिलाने को लेकर एक छात्रनेता और सहायक प्राध्यापक के बीच झड़प हो गई थी।

छात्र विक्रम बिष्ट और सहायक प्राध्यापक एसएन सिद्ध ने एक दूसरे केन्द्र पर आरोप लगाते हुए भोटिया पड़ाव चौकी में तहरीर भी दी है जिसकी पुलिस जांच कर रही है इधर आज एक बार फिर इस मामले को लेकर कॉलेज का माहौल गर्म हो गया जब छात्र नेता विक्रम बिष्ट अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गया।

इस बीच प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने उसे धरने पर न बैठने से रोका तो वह आत्मदाह क चेतावनी देना लगा। प्राचार्य ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पुलिस भी पहुंच गई काफी देर गहमागहमी के बाद आखिरकार छात्रों को शांत कराया गया। इधर छात्र नेताओं ने असिस्टेंट प्रोफेसर एसएन सिद्ध को महाविद्यालय से हटाने की मांग की है और उन्हें छात्रों का विरोधी तक बता डाला 

आपको बता दें कि कल हुए इस प्रकरण को लेकर असिस्टेंट प्रोफेसर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सुबह नौ बजे परीक्षा शुरू होती है। एक छात्रा साढ़े नौ बजे परीक्षा देने पहुंची तो शिक्षकों ने देरी का हवाला देते हुए उसे परीक्षा कक्ष में बैठने की अनुमति नहीं दी।

कुछ देर बाद छात्रनेता विक्रम छात्रा को परीक्षा में बैठाने की हिमायत करते हुए चिल्लाने लगा उसने धारा 144 का उल्लंघन किया और परीक्षा रूप में फोन का भी प्रयोग किया।

उधर विक्रम ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर मोबाइल तोड़ने, अभद्रता करने के आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। बहरहाल देखना होगा की छात्र नेताओं और प्रोफेसर की इस कहानी का पटाक्षेप किस तरह होता है।

यह भी पढ़ें :  SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी की निगरानी में बना सेवा और सुरक्षा का मॉडल; श्रद्धालुओं ने कहा— "दर्शन हुए बेहद सुगम!" नीम किरौली बाबा के दरबार में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़, श्रद्धालुओं ने अपनी जुबां से की पुलिस और प्रशासन की सराहना!

You missed

error: Content is protected !!