ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
खबर शेयर करे -

नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर चंदन चोर गिरफ्तार, चोरी की कीमती लकड़ी बरामद

नैनीताल। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशों पर नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने शातिर चंदन चोर को चोरी की गई कीमती चंदन की लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया है।

उमेश चन्द्र डालाकोटी पुत्र स्व. जगदीश चन्द्र डालाकोटी, निवासी डालाकोटी कंपाउंड, रामपुर रोड, हल्द्वानी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि उनके कंपाउंड से अज्ञात चोर द्वारा चंदन का पेड़ काटकर उसका कीमती हिस्सा चोरी कर लिया गया है।

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 24/26, धारा 305A बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना की जिम्मेदारी उप निरीक्षक गौरव जोशी को सौंपी गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित कर शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक नगर: श्री मनोज कुमार कत्याल

क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी: श्री अमित कुमार

प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली हल्द्वानी: श्री विजय मेहता

टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अलर्ट जारी किया गया तथा बैरियरों पर सघन चेकिंग शुरू की गई।

गिरफ्तारी

टांडा बैरियर पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त को

नीले रंग की यामाहा R-15 मोटरसाइकिल (UK04 AQ 7350)

तथा चोरी की गई चंदन की लकड़ी के 06 टुकड़ों के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

इन्द्रजीत राय पुत्र परमत राय

निवासी: गांधीनगर वार्ड संख्या-01, थाना दिनेशपुर

जनपद: ऊधम सिंह नगर

उम्र: 31 वर्ष

बरामदगी

चंदन की लकड़ी के 06 टुकड़े

पूछताछ में बड़े खुलासे

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह पूर्व में गदरपुर एवं दिनेशपुर थानों से चोरी और अवैध हथियार के मामलों में जेल जा चुका है। जेल में उसकी मुलाकात कमल उर्फ कोमल ढाली, निवासी सूरज फार्म, ओझा, बिलासपुर (रामपुर) से हुई थी, जो चंदन तस्करी के मामलों में जेल गया था।

दोनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई और रात्रि में हल्द्वानी पहुंचकर रामपुर रोड स्थित एक कॉलोनी में मंदिर के पीछे चंदन का पेड़ काटा। शोर से बचने के लिए सीसीटीवी कैमरों की तार तक काट दी गई। लकड़ी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बेचने की योजना थी, लेकिन नैनीताल पुलिस की मुस्तैदी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

यह भी पढ़ें :  मोटाहल्दू में सुयाल परिवार ने सावन एकादशी पर किया पार्थिव शिव पूजन और भव्य होम-यज्ञ

You missed

error: Content is protected !!