ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

शनिवार की दोपहर रामनगर और हल्द्वानी मार्ग के छोई के समीप एक बोलेरो वाहन और स्कूटी की हुई जबरदस्त भिड़ंत

हादसे में एक युवक की मौत जबकि दूसरा युवक बुरी तरह से घायल 

दुर्घटना में शामिल बोलेरो वाहन पुलिस अधिकारी का बताया जा रहा है।

रामनगर। शनिवार की दोपहर रामनगर और हल्द्वानी मार्ग के छोई के समीप एक बोलेरो वाहन और स्कूटी की हुई जबरदस्त भिड़ंत में स्कूटी सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, बताया जा रहा है की घटना में शामिल बोलेरो वाहन एक पुलिस अधिकारी का बताया जा रहा है वही मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि बोलेरो वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके एयरबैग तक खुल गए।

आपको बता दें कि रामनगर के मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय अर्पित पवार मोहल्ला खताड़ी निवासी वसीम के साथ बैलपडाब से वापस स्कूटी से रामनगर की ओर आ रहे थे ,इसी बीच छोई के समीप एक बोलेरो वाहन से स्कूटी की भिड़ंत हो गई।

जिसमें दोनों स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए ,जिन्हें रामनगर के सरकारी अस्पताल उपचार के लिए लाया गया जहां चिकित्सकों ने अर्पित पवार को मृत घोषित कर दिया ।

जबकि गंभीर रूप से घायल वसीम को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया, बताया जाता है कि वसीम मृतक अर्पित के यहां मकान में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था तथा आज यह दोनों टाइल्स लेने के लिए बैलपडाब गए थे।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। घटना को लेकर हादसे के प्रभावितों के परिजनों ने अस्पताल परिसर में देर तक पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की तैयारी शुरू कर दी है.वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि बोलेरो वाहन में जो पुलिस कर्मी तैनात थे।

वह शराब के नशे में थे तथा स्थानीय पुलिस द्वारा इन पुलिस कर्मियों का मेडिकल भी नहीं कराया गया। जिसको लेकर परिजनों ने अस्पताल पहुंची पुलिस के सामने जमकर हंगामा करते हुए बोलेरो वाहन में सवार पुलिस कर्मियों का मेडिकल कराने के साथ ही कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश

You missed

error: Content is protected !!