ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। चोरगलिया क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने उपजिलाअधिकारी को ज्ञापन देते हुए नंधौर नदी से होने वाले नुकसान से गांव को बचाने के लिए बाढ़ सुरक्षा के कार्यों को किए जाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इससे पहले बाढ़ सुरक्षा नियंत्रण के कार्यों में लीपापोती की गई।

जिसकी वजह से पिछले साल की आपदा में बाढ़ नियंत्रण सुरक्षा के सभी कार्य ताश के पत्तों की तरह बह गए। इसलिए इस बार ग्रामीणों को पहले से चिंता सता रही है।

क्योंकि गलत तरीके से खनन होने के कारण नंधौर नदी का मुहाना ग्रामीण क्षेत्र की ओर हो गया है। जिससे कि उन्हें इस बरसात में जमीन मकान और गांव को बह जाने का खतरा बना हुआ है।

हालांकि उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा ने बताया की बाढ़ नियंत्रण कार्यों के लिए बनाई गई कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर इस बार खनन चुगान भी कराया जा रहा है ।

इसके अलावा बाढ़ नियंत्रण के कार्यों के लिए तटबंध और बड़े-बड़े पत्थरों को ग्रामीण क्षेत्र की ओर लगाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, गणेश गोदियाल की टीम में 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव

You missed

error: Content is protected !!