ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

कालाढूंगी में फौजी के घर लाखों के जेवर और नकदी की चोरी, पुलिस जांच में जुटी।

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी।  कमोला क्षेत्र में चोरों ने एक फौजी के बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली कालाढूंगी क्षेत्र अंतर्गत रामनगर-कालाढूंगी स्टेट हाईवे पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने स्थित फौजी विजय बुधलाकोटी के घर में शुक्रवार देर रात चोरी की घटना हुई। बताया जा रहा है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे और मॉमटी का शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने घर में रखी अलमारी तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर ली।

फौजी विजय बुधलाकोटी कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। बीते बुधवार को वह अपने पैतृक गांव बुढलाकोट रातीघाट पूजा-पाठ के लिए गए हुए थे। इसी दौरान बंद घर को निशाना बनाकर चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

शनिवार सुबह पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 28 जुलाई 2026

You missed

error: Content is protected !!