ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल: राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु की मेहनत लाई रंग, खनस्यु में लगा मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभहल्द्वानी के जंगल में खूनी टेरिटोरियल फाइट: दो नर बाघों की भीषण भिड़ंत में दोनों की मौत, उत्तराखंड में पहली बार सामने आया ऐसा मामलाकालाढूंगी : कोटाबाग रियाड गांव में शिक्षा और डिजिटल सुविधा को मिली नई उड़ान, मेधावी छात्र सम्मानित, स्मार्टपुर डिजिटल सेंटर का शुभारंभसमान कार्य का समान वेतन और नियमितीकरण को लेकर ठेका कर्मचारियों ने बनाई रणनीति, देहरादून में संयुक्त मोर्चा की बैठकयुवक की धारदार हथियार से हत्या, रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला लहूलुहान शव
खबर शेयर करे -

नैनीताल में नंदा देवी महोत्सव डोला विसर्जन के बाद  हुआ समापन

हजारों भक्तों ने नम आंखों से मां नंदा सुनंदा को दी विदाई

 रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव का देर शाम डोला विर्सजन के बाद समापन हो जाएगा नैनीताल मे नंदा देवी महोत्शव का शुभारम्भ 31 अगस्त अष्टमी के दिन से शुरू हुआ था, जिसके बाद आज दोपहर माॅ नंदा सुनन्दा शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा के दौरान सरोवर नगरी माता के जयकारों से गूंज उठी।

हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों के साथ नैनीताल माता के दर्शन करने भक्तो ने नयना देवी मंदिर से ढोल नगाडो के साथ माँ नन्दा सुनन्दा को नगर मे भ्रमण कराया।

जिसमे छोलिया नर्तकों के साथ श्रद्धालु झूमते गाते नजर आए। इस दौरान माँ नन्दा सुनन्दा माँ के दर्शनों और माँ की विदाई के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।

माँ नन्दा सुनन्दा की झाकी में नगर के सभी वर्गो के लोग हजारों की संख्या में शामिल हुए।

नगर भ्रमण के दौरान छोलिया नृत्य के साथ कुमाऊँ की संस्कृति का समागम देखने को मिला।

माँ के डोले को नगर भ्रमण के बाद उनके ससुराल कैलाश के लिए विदा कर दिया जाएगा।

शोभायात्रा के दौरान दूर दराज से माँ को विदाई देने पहुचे श्रद्धालुओं के लिए माता के भक्तों के लिए जगह जगह भण्डारे की व्यवस्था भी की गई थी।

माँ के डोले को माल रोड होते हुए तल्लीताल और फिर वापस मल्लीताल ले जाया गया।

डोला भ्रमण में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने भी अपना सयोग दिया जगह-जगह पर पुलिस तेनात थी इसके साथ ही ड्रोन कैमरे से डोले पर नजर रखी जा रही थी।

उसके बाद माँ की विदाई शाम के समय ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर के समीप झील में डोले को विसर्जन किया गया।

यह भी पढ़ें :  हरिद्वार : मंदिर दोहरे हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, गद्दी विवाद में दो साधुओं की हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!