ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लाक के मैंचोड़ गांव में निर्माण काम के दौरान मकान मालिक समेत तीन लोग मलबे की चपेट में आने से दब गए। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर घायल हो गए।
घायलों को रेस्क्यू कर बेस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

मैंचोड़ गांव निवासी कृष्णा सिंह के घर पर कार्य चल रहा था। कृष्णा और दो अन्य मजदूर आनंद राम निवासी कोटयूड़ा और गोपाल राम निवासी कोटयूड़ा घर के पीछे रास्ते से लगी दीवार मरम्मत समेत वहां से मिट्टी हटाने के कार्य में लगे थे।

इस बीच वहां पर अचानक भू-धंसाव हो गया। भारी मात्रा में मिट्टी गिरने से वहां पर काम में तीनों मजदूर दब गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद आपदा, एसडीआरएफ समेत एसडीएम सदर संजय कुमार मौके पर पहुंचे।

रेस्क्यू टीम ने तीनों घायलों को मलबे से निकाल कर अस्पताल पहुंचा। लेकिन इस हादसे में कोटयूड़ा गांव निवासी मजदूर आनंद राम उम्र 45 वर्ष की मौत हो गई।

जबकि मकान मालिक कृष्ण कुमार सिंह मेहता और कोटयूड़ा निवासी मजदूर गोपाल राम घायल हो गए। दोनों घायलों को बेस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!" - SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ाद

You missed

error: Content is protected !!