ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मेष

किसी पुराने रुके कार्य को गति मिलेगी। आत्मबल चरम पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है जो भविष्य में पदोन्नति का मार्ग खोलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।

पारिवारिक जीवन में थोड़ी तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है, लेकिन धैर्य से काम लें। जीवनसाथी के साथ मतभेद खत्म होंगे। सिंगल जातकों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

वृषभ
यदि आप किसी निवेश की योजना बना रहे हैं तो समय उत्तम है। धन लाभ के योग प्रबल हैं। कारोबार में लाभ और वृद्धि की संभावना है। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रियजन से मुलाकात का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

मिथुन
अपने विचारों को स्पष्टता देने के लिए ध्यान लगाएं। खुद के भीतर झांकने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रह सकती है लेकिन शाम तक स्थितियाँ सुधरेंगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जो सुखद अनुभव रहेगा।भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा। संवाद से रिश्तों में मधुरता आएगी।

कर्क
वाक्पटुता में विकास होगा और इसका लाभ करियर में मिलेगा। आपकी कोई अधूरी योजना पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को बॉस से सराहना मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें, गलतफहमियां दूर होंगी।

सिंह
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने आत्मविश्वास से दूसरों को प्रभावित करेंगे। कार्यस्थल पर आपके सुझावों को महत्व मिलेगा। संपत्ति संबंधित निर्णय लेने का उत्तम समय है।जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी।

कन्या
खानपान पर नियंत्रण रखें और आराम को प्राथमिकता दें। शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करें। साझेदारी से जुड़े कार्यों में सावधानी रखें।साथी से मतभेद हो सकते हैं, संयम से काम लें।

तुला
आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दिन प्रेम और सौहार्द का है। नौकरी में बदलाव का योग बन सकता है। नए अवसर मिल सकते हैं। न्यायिक मामलों में सफलता मिलने की संभावना है।प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। विवाह के योग बन सकते हैं।

वृश्चिक
ऑफिस में राजनीति से दूर रहें। आपकी सफलता से कुछ लोग ईर्ष्या कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। धन संबंधित मामलों में सतर्कता रखें। कोई पुरानी उधारी वापस मिल सकती है। पुराने प्रेम संबंध दोबारा शुरू हो सकते हैं।

धनु
किसी यात्रा का योग बन रहा है जो लाभकारी सिद्ध होगी। भाग्य आपका पूरा साथ देगा।अध्ययन या शोध कार्य में लगे लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार का साथ मिलेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी। प्रेमी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।

मकर
समय प्रबंधन अच्छा रहेगा तो सब कुछ सहज रहेगा।परिवार और कार्यस्थल दोनों जगह जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। धन के मामले में लाभ होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।साथी से सहयोग और सराहना मिलेगी।

कुंभ
नेटवर्किंग से नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में फायदेमंद होंगे।यदि आप टेक्नोलॉजी, आईटी या मीडिया से जुड़े हैं तो आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। निर्णय सोच-समझकर लें।अपनों के लिए सबसे अच्छे उपहार दूर रह रहे प्रेमी से संपर्क बहाल होगा।

मीन
पुरानी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। कोई आध्यात्मिक गतिविधि जुड़ सकती है।रिश्तों में स्थिरता आएगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान, 150 मीटर गहरी खाई से सकुशल रेस्क्यू

You missed

error: Content is protected !!